Govt Job Arena
📢 LATEST EXAM DATE NOTIFICATIONRailway RRB JE, DMS & CMA, Recruitment 2026: CBT-1 Exam Date Announced (CEN 04/2026)
आधिकारिक परीक्षा नोटिस | Railway Recruitment Boards (RRB) Update
📌 संक्षिप्त जानकारी (Brief Information):
रेल मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Railways) के अन्तर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards - RRB) ने आधिकारिक तौर पर केंद्रीयकृत रोजगार सूचना सं० CEN 04/2026 के तहत विभिन्न पदों — Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) एवं Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) की प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (1st Stage CBT-I) की संभावित तिथियों का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार CBT-1 परीक्षा का आयोजन 27, 28 एवं 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा शहर व दिनांक देखने की लिंक परीक्षा से 10 दिन पूर्व और ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।
| Notice Release Date (CBT-1 Dates) | 16.09.2026 |
| Exam City & Date Intimation Slip Release | 10 Days Prior to Exam Date (Tentative) |
| SC / ST Free Travel Authority Pass Download | 10 Days Prior to Exam Date |
| E-Call Letter (Admit Card) Download Start Date | 04 Days Prior to Exam Date |
| 1st Stage Computer Based Test (CBT-I) Dates | 27, 28 एवं 30 अक्टूबर, 2026 |
🎯 विज्ञापित पद (Covered Posts):
- Junior Engineer (JE) — विभिन्न तकनीकी विभाग
- Depot Material Superintendent (DMS)
- Chemical & Metallurgical Assistant (CMA)
| Subject / Section | No. of Questions | Marks | Duration |
|---|---|---|---|
| Mathematics (गणित) | 30 | 30 |
90 मिनट (PwBD उम्मीदवारों हेतु 120 मिनट) |
| General Intelligence & Reasoning | 25 | 25 | |
| General Awareness (सामान्य जागरूकता) | 15 | 15 | |
| General Science (सामान्य विज्ञान) | 30 | 30 | |
| कुल योग (Total) | 100 प्रश्न | 100 अंक | 90 मिनट (1.5 घंटे) |
नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
- आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Authentication): परीक्षा हॉल में प्रवेश से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
- मूल पहचान पत्र (Original Aadhaar Card): अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड (Original Aadhaar Card) अथवा ई-सत्यापित आधार कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।
- आधार बायोमेट्रिक्स अनलॉक रखें (Keep Aadhaar Unlocked): जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार सत्यापन कर लिया था, वे भी परीक्षा केंद्र पहुँचने से पहले UIDAI पोर्टल/mAdhaar ऐप में यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार Unlocked स्थिति में हो ताकि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में कोई बाधा न आए।
- अद्यतन आधार विवरण: आधार कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पिता का नाम व बायोमेट्रिक्स पूर्णतः अपडेट होने चाहिए।
- पहचान प्रमाणीकरण: जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आधार सत्यापन नहीं किया है, वे पोर्टल www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके अपना आधार प्रमाणीकरण अग्रिम रूप से पूर्ण कर लें।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के आधिकारिक पोर्टल www.rrbapply.gov.in अथवा अपने संबंधित RRB क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए CEN 04/2026 (JE, DMS & CMA) - 1st Stage CBT Exam City & Date Intimation / E-Call Letter लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और पासवर्ड / जन्मतिथि (DOB) दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपकी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और शिफ्ट का विवरण प्रदर्शित होगा। आरक्षित श्रेणी (SC/ST) के अभ्यर्थी अपना फ्री ट्रैवल पास भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- परीक्षा तिथि से 04 दिन पूर्व अपना ई-कॉल लेटर (E-Call Letter / Admit Card) डाउनलोड करें तथा उसका स्पष्ट रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें।
- एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय, मूल आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।
गवर्नमेंट जॉब का सपना होगा
पूरा,
अब तैयारी होगी
GovtExamArena पर Selection वाली!
🎯 "सही जॉब अपडेट और पक्की तैयारी — GovtJobArena & GovtExamArena के साथ!"
अब महंगी कोचिंग की जरूरत नहीं। GovtJobArena और GovtExamArena लाए हैं आपके लिए 100% Free Mock Tests & Affordable Study Material। चाहे Railway RRB JE, NTPC, Group D, SSC, Banking हो या UPSC & State PSC — हमारे सभी मॉक टेस्ट पूरी तरह से फ्री हैं।
🌟 Official Updates & Alerts 🌟
🌐 GovtJobArena⚠️ दलालों व भ्रामक तत्वों से सावधान: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में चयन पूर्णतः कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) एवं योग्यता (Merit) के आधार पर होता है। अवैध रूप से नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों से बचें और केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों https://rrb.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध नोटिस पर ही विश्वास करें।
| Download CBT-1 Exam Date Notice (CEN 04/2026) | 📄 Exam Date Notice PDF |
| Check Exam City & Date / Travel Pass | 🔍 Check Exam City (10 Days Before) |
| Download CBT-1 Admit Card (E-Call Letter) | 🎟️ Admit Card (4 Days Before) |
| RRB Apply Official Portal | 🌐 RRB Apply Official Portal |
| Join Telegram Channel | 📢 Join Telegram |
| Join WhatsApp Channel | 📲 Join WhatsApp |
Q1: RRB JE, DMS & CMA (CEN 04/2026) CBT-1 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
Ans: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के आधिकारिक नोटिस के अनुसार प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) 27, 28 एवं 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
Q2: RRB JE CBT-1 परीक्षा शहर (Exam City Slip) और यात्रा पास कब जारी होगा?
Ans: परीक्षा शहर और दिनांक देखने की लिंक तथा SC/ST अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क यात्रा पास परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पूर्व आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
Q3: RRB JE CBT 1 का एडमिट कार्ड (E-Call Letter) कब डाउनलोड होगा?
Ans: उम्मीदवार अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से 04 दिन पूर्व अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
Q4: क्या परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन अनिवार्य है?
Ans: हाँ, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक है और UIDAI प्रणाली में अपना आधार कार्ड Unlocked स्थिति में रखना होगा।